Video: फतेहपुर के खागा में झांसी की कार खड़े ट्रक में घुसी, दम्पति समेत 4 लोगों की मौके पर मौत

Spread the love

फतेहपुर में आज सबेरे सबेरे खागा कोतवाली के सुजानीपुर मोड़ के पास भयानक और दुःखद सड़क हादसा हो गया जिसमे दंपत्ति समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा बेकाबू कार के खड़े में ट्रक में पीछे से घुस जाने से हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार झांसी का एक परिवार अस्थि कलश लेकर कार से प्रयागराज जा रहा था कि खागा कोतवाली के सुजानीपुर मोड़ के पास कार खड़े ट्रक के पीछे से घुस गयी. आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से यह दुःखद हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *