फतेहपुर के खागा में करंट लगने से युवक की मौत, बुआ के 13वीं संस्कार में आया था

Spread the love

फतेहपुर जिले के खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने उसे तत्काल हथगाम सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान मोहनपुर, थाना हुसैनगंज निवासी अनूप सिंह (25) पुत्र शिवभूखन के रूप में हुई है. वह शनिवार शाम को अपनी बुआ के 13वीं संस्कार में शामिल होने दरियापुर गांव आया था. मृतक के फूफा शेरा ने बताया कि उनकी पत्नी फूला (60) का 15 दिन पहले निधन हो गया था. अनूप रविवार सुबह करीब 8 बजे एक टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.

इस संबंध में सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक युवक की मौत की जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने बताया कि यदि तहरीर प्राप्त होती है, तो जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *