लखनऊ की ब्रेड फैक्ट्री में भीषण आग: मालिक-मजदूर फंसे, 40 फीट ऊंची लपटें उठीं; 2Km तक दिखा धुंए का गुबार

Spread the love

लखनऊ की फूड कंपनी में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई. आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। करीब 40 फीट ऊंची लपटें उठीं. 2 किलोमीटर दूर से भयानक धुंए का गुबार दिख रहा था.

आग की सूचना फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने घरों से बाहर भागे. आग और धुंए का गुबार देखकर लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

कंपनी के मालिक अखिलेश और एक मजदूर के आग में फंसे थे. उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है. एसडीआरएफ और दमकल कर्मी उन्हें ढूंढ़ रहे हैं. घटना शाम 4.30 बजे की सरोजनी नगर में स्थित स्वीटी फूड्स कंपनी की है. आग में लाखों रुपए का सामान और एक कार जलकर राख हो गई. 

अपने घरों से सामान निकालने लगे लोग: कंपनी के मालिक अखिलेश आलमबाग के मवैया के रहने वाले हैं. उनके बेटे का कहना है कि वह घर पर नहीं हैं. आग में फंस गए थे. सरोजनी नगर, आलमबाग, पीजीआई, हजरतगंज, चौक फायर स्टेशनों की 10 गाड़ियां आईं.

आग की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. तमाम लोग अपने-अपने घरों से कीमती सामान निकालने लगे. कुछ ने अपने पानी के मोटर चला दिए. पानी की पाइप छत पर बिछा दी। खिड़की दरवाजों पर पानी डाले, ताकि उनके घर तक आग न फैले.

ADCP और ACP भी मौके पर पहुंचे: सूचना पर ADCP दक्षिणी अमित कुमावत और ACP कृष्णा नगर विकास पांडेय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भीड़ को हटाया. लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया ताकि रेस्क्यू में कोई दिक्कत न हो.

बताया गया कि आज मजदूर कंपनी में काम नहीं कर रहे थे. अगर सभी मजदूर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था. सरोजनी नगर इंस्पेक्टर राजदेव ने बताया कि आग बुझ गई है. अंदर सर्च आपरेशन चल रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *