कानपुर के गोविंदपुरी समेत 103 अमृत भारत स्टेशनों का PM मोदी 22 मई को वर्चुअली उद्घाटन करेंगे

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देश के 103 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए कायाकल्प के बाद वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. इसमें से प्रयागराज मंडल के दो रेलवे स्टेशन शामिल है जिसमें से कानपुर का गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन भी है, जिसका उद्घाटन 22 मई को किया जाएगा.

25 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए पहले की अपेक्षा अब किस तरह की आधुनिक सुविधा अब मिलेगी, जिससे यात्रियों को एक नया अनुभव रेलवे स्टेशन पर प्राप्त होगा इस पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन यात्रियों को आधुनिकता और विकास का नया अनुभव प्रदान करेगा. यह स्टेशन न केवल यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह

एक हजार लोगों की व्यवस्था: गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन में वर्चुअली उद्घाटन समारोह में एक हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है. लोकार्पण के पहले एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने गोविंदपुरी आकर तैयारियों और स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया था. कई जगह पौधे और फूल लगे गमले रखे गए. रेलवे प्लेटफार्म की पटरियों से लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है. साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई गई है.

100 ट्रेनें चलाने का लक्ष्य बनाया गया: गोविंदपुरी स्टेशन से होकर फिलहाल 50 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है लेकिन कायाकल्प के एक साल बाद रेलवे की यहां से सौ ट्रेनें चलाने की योजना है. कई तो सेंट्रल स्टेशन के बजाय सीधे गोविंदपुरी से हावड़ा और दिल्ली रूट पर चलेंगी.

एक्जीक्यूटिव लाउंज: गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर एक्जीक्यूटिव लाउंज का निर्माण किया गया है जो की कई सुविधाओं से युक्त बनाया गया है. कैफेटेरिया ( R.R.) रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को खाने पीने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रिफ्रेशमेंट रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. स्टेशन पर बने इस रिफ्रेशमेंट सेंटर में अलग-अलग व्यंजन उचित दामों में यात्रियों को मिल सकेंगे। स्टेशन पर फसाद लाइटिंग फसाद लाइटिंग से रेलवे स्टेशन आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन के साथ स्टेशन में आधुनिकता एवं सुंदरता को रात के समय अलग हो रोशनी से जगमगाती नजर आएगी. सर्कुलेटिंग एरिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया गया है, जिससे स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन आसानी से हो सकेगा.

टिकट काउंटर स्टेशन पर: PRS/UTS टिकट काउंटर सेपरेट कर दिया गया है ,जिससे सुविधाजनक टिकट काउंटर से यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी होगी. इसके साथ की आधुनिकरण से लैस व्यवस्थाओं के साथ होगा. यात्री प्रतीक्षालय स्टेशन प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए आरामदायक बनाया गया है, यात्री यहाँ आराम से बैठकर अपने ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं. प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा के लिए पानी और हवा का विशेष इंतजाम किया गया है.

डॉरमेट्री/रिटायरिंग रूम: यात्रियों को ठहरने हेतु डॉरमेट्री/रिटायरिंग का निर्माण किया गया,यह यात्रियों को इस स्टेशन पर एक अच्छा और नया अनुभव प्रदान करेगा. फुट ओवर ब्रिज गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्री आवागमन के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है जिससे यात्री एक प्लेटफ़ॉर्म से दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से आवागमन कर सकते हैं. रेलवे का दावा है, कि प्रयागराज मंडल में जितने भी स्टेशन बने हैं यह फुट ओवर ब्रिज सबसे चौड़ा फुट ओवर ब्रिज है.

पार्किंग एरिया: स्टेशन पर यात्रियों को वाहन पार्क करने हेतु पार्किंग का निर्माण किया गया . दो पहिया वाहन के लिए अलग व्यवस्था होगी और चार पहिया वाहन के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है. इसके साथ ही स्टेशन के बाहर कमर्शियल वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है. स्टेशन कॉरिडोर यात्रियों के आवागमन को स्टेशन पर सुविधा जनक बनाने के लिए स्टेशन कॉरिडोर को विस्तारित किया गया है. हजारों यात्री एक साथ कॉरिडोर की तरफ से प्रवेश कर सकते हैं. दिव्यांगजन सुविधाएं दिव्यांगजनों के लिए शौचालय और रैंप बनाए गए हैं. रेलवे स्टेशन पर आने वाले दिव्यांगजनों के लिए लॉन्च में भी अलग से व्यवस्था की गई है.

चित्रकारी स्टेशन परिसर की बिल्डिंग पर आकर्षक चित्रकारी कि गई है . अलग-अलग दीवारों पर चित्रों को प्रदर्शित किया गया है जो देखने में बेहद ही आकर्षित नजर आ रहे हैं. GRP बैरिक ​​​​​​​स्टेशन पर सेपरेट बैरिक का निर्माण किया गया. जीआरपी के लिए बैरक को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है. ग्रीन जोन स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में प्लांटेशन किया गया है जिससे स्टेशन काफी आकर्षक एवं सुंदर दिखाई देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *