मिर्जापुर में 8 पर बिजली गिरी: 2 बहनों की मौत, पेड़ के नीचे बैठी थीं; कानपुर-रामपुर में बारिश

Spread the love

यूपी में बारिश का दौर जारी है। मिर्जापुर में तेज बारिश के बीच 8 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई. इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई वहीं, अलग-अलग परिवार के 6 लोग घायल हो गए.

कानपुर और रामपुर में बारिश हो रही है. यहां 20Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि 31 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है. यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं. पिछले 48 घंटे में 8 शहरों में बरसात हुई। इनमें फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, गाजीपुर, बहराइच और आजमगढ़ में तेज बारिश हुई. सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 10.9 मिमी पानी बरसा. वाराणसी के BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- नौतपा के दौरान पिछले 24 घंटे में यूपी के किसी भी शहर में लू (हीट-वेव) नहीं चली है. दिन का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं हुआ है.

रामपुर में बुधवार दोपहर 30 मिनट तक तेज बारिश हुई. नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे, अचानक गिरी बिजली आकाशीय बिजली गिरने से 6 घायलों में फूल कुमारी का मिर्जापुर में मायका है. वह मायके आई थी. बुधवार को फूल कुमारी अपने बच्चों जागृति, सोनम, रनिया और अमन के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी. फूल कुमारी के साथ उनकी दो भतीजियां साधना और खुशबू भी बैठी थीं. इनके अलावा उनका पड़ोसी लल्लू भी वहीं पेड़ के नीचे बैठा था. अचानक बिजली गिरने से साधना और खुशबू की मौत हो गई. जबकि बाकी लोग झुलसकर घायल हो गए.

कानपुर में बादल छाए, बारिश हुई: सुबह से कानपुर में बादल छाए हुए है. बारिश हो रही है. हवा करीब 20 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। दिन में इस वक्त 37.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है. पूर्वानुमान है कि 2 दिन और ऐसा ही मौसम बना रहेगा. रामपुर में 30 मिनट की बारिश जैसा कि पूर्वानुमान था, रामपुर में भी बुधवार दोपहर बारिश हुई. 30 मिनट की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34°C रिकॉर्ड हुआ. हालांकि, बारिश के बाद एक बार फिर तेज धूप निकल आई. इससे लोगों को उमस का एहसास होने लगा.

मिर्जापुर में बुधवार दोपहर 12.30 बजे बारिश शुरू हुई. गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी. हलिया इलाके के नदना मझगवां गांव में कुछ बच्चे नीम के पेड़ के नीचे खेल रहे थे. 2 बजे अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी. इसकी चपेट में आकर 2 सगी बहनों की मौत हो गई. उनके नाम साधना (10) और खुशी (11) है. दोनों संतोष कुमार की बेटियां हैं. वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उनकी सांसें थम चुकी हैं. इसके अतिरिक्त, सोनम (14), रनिया (10), फूल कुमारी और उनका बच्चा अमन झुलस गए जिन्हें भर्ती किया गया है. लल्लू और जागृति आंशिक रूप से झुलसे हैं. उनका भी इलाज कराया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *