गाजियाबाद में भीड़ ने पुलिस के सामने गोमांस से भरा ट्रक फूंका, 3 किमी पीछा कर पकड़ा

Spread the love

गाजियाबाद में बकरीद से पहले हिंदू संगठनों के 30-40 कार्यकर्ताओं ने मीट से भरे ट्रक को पुलिस के सामने फूंक दिया. ड्राइवर और क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. भीड़ ने तीन घंटे तक हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक में गोवंश का मीट है.

पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा. पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक में गोवंश का मांस और अवशेष भरा है. इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया. घटना मंगलवार रात भोजपुर क्षेत्र में अमराला गांव के पास की है. ट्रक हापुड़ से पंजाब जा रहा था. पुलिस ने कई बार ट्रक को आगे भेजने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने आगे नहीं बढ़ने दिया. आग के हवाले कर दिया.

ट्रक में लगी आग आसपास भी फैल गई. बगल में उपलों का ढेर रखा था, जो जल गया. पुलिस देखती रह गई, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग बजरंग दल के जिला संयोजक मधुर नेहरा ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पिलखुवा की ओर से गोवंश मांस से भरा ट्रक आने की सूचना मिली. हमने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 3 किलोमीटर तक पीछा करके ट्रक को पकड़ा. बीच में एक जगह ट्रक चालक ने हमारे ऊपर ट्रक चढ़ाने का भी प्रयास किया गया. इसके बाद गांव के पास ट्रक को घेरा गया. ट्रक में बड़ी मात्रा में मांस देख भीड़ आक्रोशित हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे शुरू हुआ बवाल 12 बजे तक चलता रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे तक भीड़ को समझाती रही, लेकिन प्रदर्शन कर रही भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग पर अड़ी रही. पहले भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की तब पुलिस ने किसी तरह ट्रक को बचा लिया. पुलिस ने मौके से ट्रक को हटा रही थी तभी भीड़ ने ट्रक को घेर कर आग लगा दी. पुलिस ने जेसीबी से मिट्टी डलवा कर आग बुझाने की कोशिश की. थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, मगर तब तक ट्रक का काफी हिस्सा जल चुका था. ट्रक में लगी आग से आसपास रखे उपले भी जल गए.

पुलिस ने पहले जेसीबी से मिट्‌टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. भोजपुर-पिलखुवा मार्ग पर 3 घंटे लगी वाहनों की लाइन भीड़ ने करीब 3 घंटे तक हंगामा किया. लोग भोजपुर-पिलखुवा मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने कई बार जाम खुलवाने की कोशिश की, मगर भीड़ ने एक न सुनी. जाम के कारण भोजपुर-पिलखुवा मार्ग पर वाहनों की लंब लाइन लग गई. इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बता दें कि भोजपुर क्षेत्र में आए दिन गोकशी की घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस कई गोकशों का एनकाउंटर भी कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *