बदायूं जेल में कैदी की मौत से हड़कंप, मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

UP की बदायूं जेल में कैदी की मौत के बाद हड़कंप मच गया. कैदी को मिर्गी का दौरा पड़ा था और इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने परिजनों को जानकरी दी. बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी की मिर्गी का दौड़ा पड़ने के बाद मौत हुई. युवक शाहजहांपुर के कलान के महानंद नगला का रहने वाला है. युवक का नाम मुकेश बताया जा रहा है जो बदांयू जेल में सजा काट रहा था. मुकेश 14 दिसंबर 2018 से बदायूं की जिला जेल में बंद था. उसे पहले भी मिर्गी के दौरे पड़े हैं. मुकेश को शनिवार को भी दौरा पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

जानकरी के अनुसार पास्को एक्ट में मुकेश को 20 साल की सजा हुई थी. इसके अलावा अन्य मुकदमों में भी मुकेश शामिल था. मुकेश पुत्र सौदान सिंह मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त था. इसी कारण उसकी मौत हुई. मुकेश की मौत के बाद जेल में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुू की। वहीं, मुकेश के शव को पोस्टमार्टम को भेज कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई. परिवार में मुकेश की मिर्गी के दौरे के बाद मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया.

बताया जा रहा है कि 2018 से जेल में बंद मुकेश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे. उसको दो मामलों में सजा भी हो चुकी थी. मुकेश अपनी सजा काट रहा था। जेलर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह करीब 5 बजे कैदी मुकेश अचानक बेहोश होकर गिर गया था. उसको मिर्गी का दौरा पड़ा था. इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान सुबह करीब 6 बजे मुकेश की मृत्यु हो गई. उसके परिवार वालों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *