उमस भरी गर्मी से लोगों को शनिवार शाम कुछ हल्की राहत मिली. शाम को कानपुर में शहर के आधे हिस्से में हल्की बारिश हुई. दक्षिण क्षेत्र में बारिश की एक बूंद नहीं गिरी. गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते रात में फिर उमस बढ़ गई. इधर हीटवेव के प्रकोप से कानपुर में 4 ल्प्गों की मौर हो गयी.
44 डिग्री के करीब पहुंचा था पारा: मई और जून का महीना लू के लिए जाना जाता है. इस दौरान तापमान बढ़ते हैं और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हवा शुष्क हो जा जाती है. आम लोगों को कूलर आदि से राहत मिल जाती है पर इस सीजन लगातार पूर्वी हवाएं चल रही हैं. पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से अपने साथ नमी ला रही हैं. तापमान अधिक होने से यह नमी भाप का रूप ले रही है.
शुक्रवार को हीट वेव के बीच सीएसए में दिन का पारा 43.1 के स्थान पर 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सात जून से अधिकतम पारा 40 के ऊपर बना हुआ है. हीटवेव से राहत नहीं मिल पा रही है. एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर यह तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है. सर्वाधिक पारा अब तक के घोषित तापमानों के अनुसार झांसी 44.9 डिग्री है। प्रयागराज 43.8 डिग्री रहा. रात का तापमान में सीजन में सबसे अधिक रात का तापमान प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में लगातार अधिक बना हुआ है.
कानपुर के एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर यह 32.4 डिग्री रहा जो सीजन का सर्वाधिक है. तापमान के साथ नमी का प्रतिशत भी रिकॉर्ड तोड़े हुए हैं. अधिकतम नमी का प्रतिशत 63 और न्यूनतम 38 रहा. इस कारण उमस ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया. कल से आंधी-पानी का अलर्ट जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को भी हीटवेव का अलर्ट बना रहेगा. मौसम की गतिविधियां अभी ऐसी हैं जिससे प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में कोई राहत नहीं मिल रही है. आसपास आंधी-पानी का के कारण तापमान में मामूली गिरावट हो रही है.
कानपुर और आसपास रविवार को तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान आंधी-पानी भी संभव है पर इसकी अधिक संभावना नहीं है. हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटा बनी हुई है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार से मामूली राहत की संभावना है पर जो स्थितियां हैं, आंधी-पानी की संभावना कम है. यदि दबाव का क्षेत्र बनता है तो ही राहत मिलेगी अन्यथा उमस भरी गर्मी का दौर खिंच सकता है. आईएमडी ने रविवार से 17 जून तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है.
















Leave a Reply