विवादित ऑडियो सामने आने के बाद कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच उपजा विवाद गहराता जा रहा है. डीएम ने जहां शासन को सीएमओ को हटाने के लिए पत्र लिखा है वहीं, सीएमओ के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बाद एक और विधायक CMO के पक्ष में उतर आये हैं.
विधायक ने सीएमओ के पक्ष में लेटर लिखकर डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को कानपुर में ही रखने के लिए कहा है.

MLC अरुण पाठक ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र: सीएमओ के पक्ष में पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा था. अब एमएलसी अरुण पाठक ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लगन के साथ किया है. इसलिए सीएमओ को कानपुर में ही पदस्थ रखा जाए.
MLC अरुण पाठक ने कहा कि सीएमओ मेरे पास आए थे. उन्होंने मुझे ट्रांसफर किए जाने को लेकर बात बताई थी. 14 जून को मैंने डिप्टी सीएम को सीएमओ को कानपुर में ही रखने के लिए पत्र भेजा है. ऐसे अच्छे अधिकारियों को कानपुर में ही रहना चाहिए. डीएम ने कमी पकड़ी तो शासन लेगा फैसला बतौर जनप्रतिनिधि मैंने जनता की सहायता के लिए जो भी काम सौंपे हैं. उनका क्रियान्वयन उन्होंने अच्छे ढंग से किया है. इसलिए मैंने उनके पक्ष में लेटर लिखा है.
अगर डीएम ने उनके खिलाफ कोई कमी पकड़ी है तो उनके पत्र पर शासन फैसला लेगा. शासन को उस पर कार्रवाई करनी है तो कार्रवाई होगी.
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी CMO के पक्ष में डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर सीएमओ को कानपुर में ही रखने की मांग की है. सतीश महाना ने बताया कि सीएमओ 11 जून को आवास पर आए थे. उन्होंने बताया था कि उनका शासनादेश विरुद्ध तबादला किया जा रहा है. पूरी बात सुनने के बाद मैंने बीते 11 जून को डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था.
















Leave a Reply