कानपुर नगर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरि दत्त नेमी के बीच पिछले दिनों उपजे विवाद का आज राजधानी लखनऊ में पटाक्षेप हो गया और उदयनाथ नए सीएमओ बनाए गए हैं इन्हें श्रावस्ती से कानपुर नगर भेजा गया है
मामले में शीघ्र समाधान ढूंढने के निर्देश दिए गए थे. उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जिस ऑडियो पर डीएम को आपत्ति है, उसकी जांच भी कराए जाने पर विचार चल रहा है. अगर यह सीएमओ की आवाज निकली तो नियमानुसार कार्रवाई भी होगी.

मालूम हो पिछलेचार-पांच दिनों में जिलाधिकारी और सीएमओ के बीच विवाद और उसके बाद भाजपा विधायकों के बीच समर्थन और विरोध की जिस तरह से जोरआजमाइश हो रही थी उसमें इस मामले को लखनऊ के स्तर पर सुलझाया जाना लाजिमी हो गया था एक तरफ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एमएलसी अरुण पाठक विधायक सुरेश मैथानी सीएमओ हरि दत्त नेमी के स्थानांतरण के खिलाफ थे, वही बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्णय को सही ठहराते हुए शासन से सीएमओ हरि दत्त नेमी के स्थानांतरण की मांग कर रहे थे.
इस मुद्दे को लेकर शहर कि भाजपा दोफाड़ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी और दोनों ही पक्षों ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था ऐसे में शासन स्तर पर इस पर फैसला लिया जाना भी कठिन साबित हो रहा था
मालूम हो जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने सीएमओ हरिदत्त नेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन से उनके स्थानांतरण का पत्र लिखा था जबकि सीएमओ हरिदत्त नेमी के दो ऑडियो वायरल हुए थे जिसमें DM जितेंद्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे
















Leave a Reply