इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस रेलिंग तोड़ नीचे गिरी, दो की मौत

Spread the love

इटावा के सैफई में बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में 52 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया. इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है.

बुधवार को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए लगभग 70 सवारी लेकर डबल डेकर बस निकली थी. गुरुवार सुबह लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 103 पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी. हादसा होते ही चीख पुकार मच गई. सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना पुलिस पहुंच गई.

टीम ने रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकला। हादसे में घायल 52 लोगों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया. यहां सहीना (20) निवासी बरदाहा गांव, थाना जलेसर, जिला मोहतारी, नेपाल, मनोज कुमार (59) निवासी रामपुर डीह, दरभंगा बिहार को मृत घोषित कर दिया. अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *