मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस और बसपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब इन्हें अवसर मिला था तो इन लोगों ने लूट किया. सीबीआई जांच से बौखला गए हैं. योजनाओं को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाया. इनकी सरकारी ने ‘वन डिस्ट्रिक वन माफिया’ दिया था. परिवाद के नाम पर जहर घोलने का काम किया था. माफिया जंगल के अवैध कटान, अवैध खनन, जमीनों पर कब्जा, अराजकता का तांडव, गरीबों पर अत्याचार करते थे लेकिन भाजपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट दे रही है. अब माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम प्रदेश भर में देखने को मिल रहा है.
सीएम योगी ने कहा कि पहले लूट के नाम पर तांडव था। राम भक्तों पर गोली चलवाई थी. पूर्वांचल एक्सप्रेस के नाम पर 341 किलोमीटर लंबा 120 मीटर चौड़ा बनाया है. इसी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सपा सरकार के समय टेंडर हुआ था. 340 किलोमीटर लंबा, 110 मीटर चौड़ा लागत थी 15200 करोड़. जब भाजपा की सरकार आई तो टेंडर निरस्त किया गया. नए टेंडर निकाले गए 120 मीटर चौड़ा किया गया जिसकी लागत 11800 करोड़ आई. जेपी ने राजनीति में मूल्यों और आदर्शों की वकालत की और सपा ने जेपी को बदनाम करने का काम किया.
योगी ने आगे कहा कि जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर बनने की लागत थी मात्र 200 करोड़ और 2017 मार्च तक 860 करोड़ खर्च हो गया. अब तक पूरा नहीं हो पाया था। सीबीआई जांच चल रही है. बबुआ इस बात को लेकर बखौला गए हैं, इनके लूट, भ्रष्टाचार को उजागर किया गया. यही लोग नैतिकता की बात करते हैं. सपा ने 2012 से 17 के बीच पांच वर्ष में 26 करोड़ पेड़ लगाए उसका अता-पता नहीं है. सरकार ने 8 साल में 200 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए. सर्वे में 75 फीसदी से अधिक पेड़ जीवित है. प्रदेश को नई दिशा देने के लिए हम लोगों ने एक पेड़ मां के नाम लक्ष्य निर्धारित किया है.
सीएम योगी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की देन है कि प्रदेश में पांच लाख एकड़ क्षेत्रफल में वनाच्छादन बढ़ा है जबकि, 2017 के पहले वन माफिया, भूमाफिया वनों को काटते थे, लेकिन अब उनको सही ठिकाना लगाया गया. पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपे गए हैं, जो देश में सबसे सर्वाधिक है। देश के अंदर वनाच्छादन बढ़ाने में यूपी की भूमिका सबसे अहम है. 2014 के बाद कार्बन उत्सर्जन को लेकर पीएम ने सुनियोजित प्रयास किया. हर घर में उज्जवला के तहत निशुल्क सिलिंडर उपलब्ध कराएं जबकि पहले केरोसिन और लकड़ी से खाना बनता था. प्रदेश सरकार होली और दिवाली पर निशुल्क सिलेंडर दे रहे हैं. इसके इस्तेमाल से घर प्रदूषण से मुक्त हो रहा है. दूसरी तरफ नगरीय क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई. हर घर शौचालय इसी अभियान का हिस्सा है. कहा कि सरकार ने तय किया है कि एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे.















Leave a Reply