कानपुर में गुरुवार को युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दो लोग उसके सीने में लगातार 10 मिनट तक घूसे मारते रहे. इसके बाद भाग निकले. युवक जमीन पर गिरा तड़पता रहा. इसके बाद उसकी मौत हो गई.ये मामला अनवरगंज थाना क्षेत्र का है.
लोहे के कारखाने में काम करने वाले कर्मी की हत्या कर दी गई. दो लोगों ने उसके सीने में घूसा मार दिया. इससे वह सड़क पर गिर पड़े. करीब 10 मिनट तक वह तड़पते रहे. वजह इतनी थी कि कारखाने के मालिक और कर्मी उससे मजाक कर रहे थे. युवक ने इस बात का विरोध किया था. इस पर उसे पीटने लगे. वारदात के बाद उसका भाई और परिजन पहुंचे. युवक को अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस से दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद एक आरोपी को पकड़ लिया. दूसरे की तलाश में दबिश जारी है.

भाई से पैसे लेने गए थे शफीक: कुली बाजार निवासी जावेद ने बताया- मेरे चाचा मोहम्मद शफीक घर के पास स्थित एक लोहे के कारखाने में काम करते थे. कुछ दिन पहले ही उन्होंने काम छोड़ दिया था. उनके बड़े भाई मो. सफी भी उसी कारखाने में काम करते हैं.
भद्दा मजाक किया: गुरुवार को शफीक अपने भाई के पास कुछ पैसे लेने गए थे. यहां पर एक दूसरे कारखाने के मालिक और उसके कर्मचारी ने शफीक को रोक लिया. उनके साथ भद्दा मजाक किया. विरोध पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच आरोपियों ने उनके सीने में घूसे मार दिए जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े. करीब 10 मिनट तक वह वहां पड़े तड़पते रहे. वहां मौजूद लोगों ने मुझे और मेरे अब्बा मो. सफी को जानकारी दी. हम लोग वहां पहुंचे. शफीक को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा: जावेद ने बताया कि मामले में मेरे अब्बा ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है जबकि दूसरा मुख्य आरोपी फरार है. बताया कि चाचा की शादी नहीं हुई थी. वह हमारे साथ ही रहते थे.
एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है. डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. एक आरोपी को अरेस्ट भी किया गया है.
















Leave a Reply