कानपुर में रिटायर्ड टीचर की पत्नी को रिश्तेदारों ने ही मार डाला, 2 नजदीकी हिरासत में

Spread the love

कानपुर में रिटायर्ड टीचर की पत्नी की हत्या रिश्तेदारों ने ही कर डाली. पुलिस ने घर से 500 मीटर दूर तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले हैं. इसमें एक काली कार का मूवमेंट बार-बार दिख रहा था. एक युवक काला बैग लेकर जाता हुआ दिखा.

फारेंसिक टीम को क्राइम स्पॉट से अंगुलियों के निशान समेत कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले. इसी आधार पर पुलिस ने प्रेमलता के नजदीकी 2 रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है. इधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है. पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही उनके बयान भी दर्ज किए. गुरुवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. लखनऊ से पहुंचे टीचर के बेटे ने मां को मुखाग्नि दी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला घोंटना आया है. रिटायर टीचर से तड़के 4 बजे तक पूछताछ हुई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिटायर टीचर सुनील कृष्ण मिश्रा ने बताया- बुधवार शाम से गुरुवार तड़के 4 बजे तक पुलिस ने पूछताछ की. डीसीपी क्राइम और क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की. सुबह बजरिया एसओ और अन्य अफसर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ क्लू मिले हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. मेरे बयान दर्ज किए गए. गुरुवार दोपहर बाद प्रेमलता मिश्रा का भैरव घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. लूट के बाद महिला की हत्या के बाद से पुलिस अलर्ट थी.

फारेसिंक टीम को कमरे से आरोपियों के अंगुलियों निशान मिले हैं. पुलिस बोली- किसी करीबी ने की वारदात, अलमारी की चाबियां गायब पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि प्रेमलता दोपहर 2 बजे तक घर की बालकनी में थीं. उन्होंने पड़ोसियों से बात की थी. इसका मतलब है कि 2 बजे तक वह घर में सही थीं. ढाई बजे पति आए, उन्हें वह मृत अवस्था में मिलीं. मतलब 20-25 मिनट में लूट और हत्या की वारदात हुई है.

पुलिस ने बताया- फारेंसिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने कमरे में रखी अलमारी को चाबी से खोला था. पुलिस ने चाबियां तलाशी मगर नहीं मिली. रिटायर टीचर सुनील कृष्ण मिश्रा का कहना है कि अलमारी की चाबी उनकी पत्नी के पास ही रहती थी. चाबियां कहां हैं, उन्हें नहीं पता. आशंका जताई जा रही है आरोपी चाबी साथ ले गए हैं.

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किसी करीबी के शामिल होने के पहलू पर पुलिस जांच कर रही थी. बताया कि वारदात करने वाले का पता था कि घर का मुख्य दरवाजा खुला रहता है. इसलिए वह आसानी से वहां पहुंच गया. आरोपी ने उसी कमरे का ताला तोड़ा, जिसमें नकदी और जेवर थे. मतलब आरोपी को जानकारी थी कि किस कमरे में अलमारी है और कहां पैसे और नकदी रखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *