मुजफ्फरनगर में मेरठ STF ने मुख्तार गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. शाहरुख मुजफ्फरनगर का ही रहने वाला था। मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुई. घटनास्थल से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं.
STF को इनपुट मिला था कि शूटर शाहरुख पठान इलाके में मौजूद है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी की. तभी शाहरुख कार से पहुंचा, कार रुकवाते ही STF टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. STF टीम की जवाबी कार्रवाई में वह मौके पर ही ढेर हो गया. मुठभेड़ के बाद STF ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मुठभेड़ के बाद पुलिस को एक पिस्टल और एक रिवॉल्वर बरामद हुई है.
लूट हत्या के 12 से अधिक मामले दर्ज: शाहरुख पर लूट, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे. वह करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था. शाहरुख सुपारी लेकर वारदातों को अंजाम देता था और संजीव जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य था.
शाहरुख ने 2015 में बिजनौर जेल से पेशी पर आए आसिफ जाहिदा नामक बंदी को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भून दिया था. इसके बाद शाहरुख कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था. इसके बाद शाहरुख मुजफ्फरनगर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था.

पुलिस मुठभेड़ में शाहरुख को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसी साल शहर के खालापार में यासीन हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। इसके बाद यूपी सरकार ने उस पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. शाहरुख ने उत्तराखंड में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा है.
बता दें की शाहरुख जुर्म की दुनिया में आने से पहले साइकिल पंचर की दुकान चलाता था. इसके बाद वह चोरियां करने लगा. कई चोरियों के बाद भी जब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी तो वह बड़ी घटनाओं को अंजाम देने लगा. इसी तरह वह जीवा गैंग की नजर में आया और फिर उसी गैंग के लिए काम करने लगा.















Leave a Reply