भाषा विवाद को लेकर कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन, बोले- उद्योग होगा प्रभावित

Spread the love

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में व्यापारियों ने सोमवार को गांधी प्रतिमा फूलबाग में धरना-प्रदर्शन किया. इसमें भाषायी आधार पर देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही मारपीट की घटनाओं पर रोष जताया. देश के गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम तीन यादवेंद्र सिंह को दिया. व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय बनाम बाहरी की भावना से उद्योग-व्यापार प्रभावित होता है.

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा देश के कई प्रदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों के साथ हिंसा की गई. वो वहां रेहड़ी, पटरी और छोटे व्यवसाय का काम कर रहे हैं. भाषा विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट  की जा रही है. इसका व्यापार संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है. सरकार से मांग उठाई गई कि सभी व्यापारियों और उनके परिवारीजनों को सुरक्षा दी जाए. रेहड़ी पटरी दुकानदार व श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पूरे देश में एक ठोस कानून बने.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार का कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. इस मौके पर महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, रामकिशोर मिश्रा, रामेश्वर गुप्ता, नीरज दीक्षित, राकेश सिंह, निर्मल त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रोशन गुप्ता, मयंक यादव, अप्पू राकेश पांडे, प्रमोद पांडेय, विराट गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, विनय सरताज अहमद, राजेश गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, गुलशन जायसवाल, संतोष शर्मा आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *