कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कानपुर-झांसी रेलवे लाइन किनारे दबौली वेस्ट निवासी कुलदीप राजपूत (27) का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के पिता राधाकृष्ण ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप बुधवार सुबह घर से निकला था.
जब रोज की तरह शाम छह बजे घर नहीं लौटा, तो पिता ने कॉल की लेकिन रात तक फोन नहीं उठा. रात भर परिजन युवक की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ नहीं पता चला. इसके बाद गुरुवार सुबह पांच बजे पुलिस ने परिजनों को शव पड़े होने की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कुलदीप के सिर पर मिली चोट: कुलदीप के सिर पर चोट थी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को उसके मौत की सूचना दी . गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि स्वजन ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच की जा रही है.
इकलौता बेटा: दबौली वेस्ट निवासी राधाकृष्ण राजपूत का 27 वर्षीय इकलौता बेटा कुलदीप राजपूत स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करता था. परिवार में तीन बहनें किरन,साधना और खुशबू के साथ मां मिथलेश हैं. जीजा बलबीर ने बताया कि रोज की तरह कुलदीप बुधवार सुबह काम पर निकला था.
शाम 6 बजे तक घर आने की बात कही थी: शाम साढ़े चार बजे उसकी पिता राधाकृष्ण से बात हुई इस पर उसने शाम छह बजे तक घर आने की बात कही थी। इसके बाद तक वह देर रात तक घर नहीं लौटा स्वजन उसे काॅल करते रहे लेकिन उसका फोन नहीं उठा जिसके बाद परिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे और गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई.
गुरुवार सुबह कुलदीप का शव घर से करीब 500 मीटर दूर कानपुर–झांसी लाइन किनारे पड़ा मिला.
















Leave a Reply