तुलसी के पौधे में मंजरी निकले तो तुरंत कर लें ये काम, मिलेगी लक्ष्‍मी कृपा; जानें शुभ-अशुभ काल

Spread the love

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्‍मी का वास होता है. इसलिए सुबह-शाम तुलसी की पूजा की जाती है. इससे घर में सकारात्‍मकता और धन-समृद्धि बढ़ती है. तुलसी के पौधे का अचानक हरा-भरा होना भविष्‍य में शुभ घटनाएं होने का संकेत देता है. वहीं मान्‍यता है कि तुलसी पर मंजरी आने का मतलब है कि तुलसी दुखी हैं. लेकिन तुलसी में मंजरी आना अपार सुख-समृद्धि भी दे सकता है. इसके लिए कुछ सरल उपाय करने होंगे. 

तुलसी की मंजरी के उपाय

नकारात्‍मक ऊर्जा दूर करने के उपाय – यदि घर में नकारात्‍मक ऊर्जा है तो गंगाजल में मंजरी मिलाकर रखें और हफ्ते में 2 बार इसे घर में छिड़कें. ऐसा करने से घर की निगेटिव एनर्जी दूर होगी और सकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ेगी. 

धन प्राप्ति का उपाय – धन वृद्धि चाहते हैं तो शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की विधि-विधान से पूजा करें. पूजा में लक्ष्‍मी जी के चरणों में तुलसी की मंजरी अर्पित करें. पूजा के बाद मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से हमेशा आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा. साथ ही कभी पैसों की कमी नहीं होगी. 

मनोकामना पूर्ति का उपाय – यदि आपकी कोई मनोकामना है तो उसे पूरी करने के लिए लक्ष्‍मी से प्रार्थना करें. इसके लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की पूजा करें, पूजा में लक्ष्‍मी जी को तुलसी की मंजरी अर्पित करें. फिर अपनी मनोकामना बताते हुए, उसे पूरी करने की प्रार्थना करें. ऐसा करने से जल्‍द सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. 

अशुभ काल 

राहुकाल- 10:44 AM से 12:27 PM
यमगण्ड- 3:53 PM से 05:37 PM
गुलिक- 07:18 AM से 09:01 PM

शुभ काल 

अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 07:27 PM से 08:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *