UP के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई. सभी जयपुर से बंगाल जा रहे थे. एंबुलेंस पिकअप में जा घुसी.
शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला.
हादसा एक्सप्रेस-वे पर 53वें किलोमीटर के पास हुआ. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ. एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के कोच बिहार निवासी अजीजुल हक का शव था.
















Leave a Reply