CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा पैतृक गांव पौड़ी के पंचूर गांव से निकल चुकी है.
मां की अंतिम यात्रा में योगी रो पड़े. उन्होंने पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए. अर्थी को कंधा दिया। योगी रात भर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे. उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया.
अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा. यूपी-उत्तराखंड के कई मंत्री शामिल होंगे. इसके बाद योगी शाम को लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
योगी की मां ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं.
योगी शाम को ही घर पहुंच गए. परिवार और केयरटेकर्स से मां के अंतिम पलों की जानकारी ली। पूछा कि अंतिम वक्त मां के साथ-साथ कौन था?
















Leave a Reply