शनि-राहु-केतु समेत 5 ग्रहों का वक्री होना अशुभ, अगले एक माह तक कष्ट झेलेंगी ये 6 राशियां

Spread the love

इस वक्त पांच महत्वपूर्ण ग्रह उल्टी चाल चल रहे हैं. बुध, शुक्र और शनि के अलावा राहु-केतु वक्री हैं. ज्योतिषविद इसे एक दुर्लभ घटना मान रहे हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है. जबकि शुक्र धन, संपत्ति और वैभव के मालिक हैं. वहीं, शनि को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. पांच ग्रहों का एकसाथ वक्री होना छह राशियों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है. इन राशियों को आर्थिक, कारोबारी और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक और व्यापारिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को धैर्य से सुलझाएं और गुस्से पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार के मोर्चे पर संघर्ष बढ़ सकता है. व्यापार में मन मुताबिक तरक्की और मुनाफा पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी अप्रिय समाचार से मन परेशान हो सकता है. मानसिक तनाव के साथ जीवनसाथी से अनबन या गलतफहमी की आशंका भी बनी रह सकती है.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. खर्च बढ़ने से कर्ज की स्थिति बन सकती है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है. कारोबार के विस्तार से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टालें. जमीन, मकान और वाहन की खरीदारी में भी अड़चनें आ सकती हैं.

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. धन से जुड़े बड़े फैसले और निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा. लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी हो सकती है. ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें. धैर्य और शांति के साथ काम निपटाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने होंगे. आमदनी होने के बावजूद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. नौकरी और रोजगार में तरक्की के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए बुध, शुक्र और शनि की वक्री चाल आर्थिक, व्यावसायिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ा सकती है. कारोबार की स्थिति कमजोर पड़ सकती है और कमाई के अवसरों में कमी आ सकती है. आय प्रभावित होने के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं में भी कमी महसूस हो सकती है. जीवनसाथी और सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *