कानपुर जेल से देर रात बंदी फरार: जेल प्रशासन और पुलिस नहीं लगा सकी कोई सुराग, खंगाले 150 CCTV

Spread the love

कानपुर में जिला जेल से शुक्रवार देर रात हत्या का आरोप लापता हो गया. उसकी तलाश में जेल प्रशासन और कोतवाली पुलिस जुटी रही, लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला. पुलिस ने उसकी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और जेल परिसर के आसपास तलाश कराई.

जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी 25 साल का असरुद्दीन 14 जनवरी 2024 को जिला जेल में दाखिल किया गया. वह बैरक नंबर 14 में था. शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे बंदियों की गिनती हुई, जिसमें एक बंदी की संख्या कम निकली.

कोई कैदी नहीं मिला है अतिरिक्त

जेल प्रशासन के अधिकारियों की जानकारी दी गई. जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने सभी बैरकों में गिनती कराई, लेकिन रात डेढ़ बजे तक असरुद्दीन की कोई जानकारी नहीं हुई. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बीडी पांडेय ने बताया कि सभी बैरकों में तलाशी हो गई है, लेकिन अतिरिक्त कोई कैदी नहीं मिला है.

जेल के अंदर कहीं छिपे होने की संभावना

सीसीटीवी कैमरों और बंदी रक्षकों से जानकारी की गई है, कोई भी बाहर जाते हुए नजर नहीं आ रहा है. असरूद्दीन के जेल के अंदर कहीं छिपे होने की संभावना है. पुलिस की मदद से पेड़ों और शौचालयों के डक्ट में तलाशी कराई जा रही है.जानकारी मिलते ही डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा और कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइमब्रांच की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। कोतवाली पुलिस और क्राइमब्रांच ने करीब 150 कैमरे खंगालने लेकिन शातिर असरुद्दीन का कोई सुराग नहीं मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *