यूपी विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है. सीएम योगी भी मौजूद हैं।सदन की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फतेहपुर में हुए बवाल पर चर्चा की मांग की. सदन में टोकाटोकी को लेकर माता प्रसाद और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बीच बहस हो गई. महाना ने कहा- आपका व्यवहार आपने पद के अनुरूप नहीं है.
प्रश्नकाल में सपा विधायक समरपाल ने कहा-शिक्षकों से सबसे अधिक काम लिया जाता है. मैं एक गांव गया तो वहां शिक्षा मित्र रोने लगा. बोला कि इतना कम मानदेय (वेतन) मिलता है कि पत्नी छोड़कर चली गयी.
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप कल्याण सिंह के पौत्र हैं. वे शिक्षक थे। आप शिक्षा मित्रों का वेतन बढ़ा दें, उनकी आत्मा ऊपर से आशीर्वाद देगी कि मेरा बेटा नहीं बढ़ा सका. मेरे पोते ने मानदेय बढ़ा दिया। यूपी में 1.42 लाख शिक्षा मित्र हैं. 2017 के बाद से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है. इस पर संदीप सिंह ने जवाब दिया कि सरकार का अभी शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने का कोई विचार नहीं है. विधायक समरपाल ने पलटवार करते हुए कहा-ये स्कूल का मर्जर बंद नहीं करेंगे तो जनता इनका मर्जर कर देगी.















Leave a Reply