कानपुर के नजीराबाद थानाक्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन मंजिल की बिल्डिंग के प्रथम तल पर इनवर्टर की बैटरी फटने से सीसीटीवी कैमरे के गोदाम में आग लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की छह गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार ने आग से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है.

लाजपतनगर में विशाल कालरा पत्नी स्वेता, बेटे कुशाग्र व कृष्णम कालरा के साथ भूतल पर रहते हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर उनका रोज इंटरप्राइजेज नाम से सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक, हार्डडिस्क, डीवीआर, ऑटोमेटिक सेंसर डोर आदि का होलसेल का गोदाम है. यहीं से ऑर्डर मिलने पर वह माल की सप्लाई करते हैं. बुधवार की रात 10:30 बजे कर्मचारियों के जाने के बाद वह भूतल पर सोने के लिए आ गए. सुबह करीब चार बजे घर के आंगन में प्रथम तल पर लगे जाल की प्लास्टिक गलकर कर टपकने लगी.
आवाज सुनाई दी तो नींद खुली. लगा कि ओले गिर रहे हैं। इस पर कार हटाने के लिए दरवाजा खोला तो जीने से धुआं और लपट रही थी. तब आग लगने का पता चला। शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया. इसके बाद 4:40 बजे दमकल को दी गई.

सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से चार, पनकी और मीरपुर फायर स्टेशन से एक-एक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और 6:30 बजे आग बुझा दी. कारोबारी के बेटे विशाल ने बताया कि 15 दिन पहले एक नामी कंपनी की बैटरी लेकर आए थे.
गोदाम में लगे सीसीटीवी में फुटेज में दिख रहा है करीब चार बजे इन्वर्टर के पीछे स्पार्किंग हुई. इसके कुछ सेकेंड बाद तेज धमाका हुआ और कैमरा बंद हो गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
















Leave a Reply