श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं.
रात दो बजे तक होंगे ठाकुरजी के दर्शन: जन्मभूमि संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है. जन्मभूमि संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 16 अगस्त को रात 11 बजे से मंदिर में ठाकुरजी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. रात 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा. साथ ही रात 2:00 बजे तक भक्त कान्हा के दर्शन कर सकेंगे. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं.
जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब: शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया. भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी. तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा.
पांचजन्य सभागार पहुंचे सीएम योगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचजन्य सभागार पहुंचे। यहां सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान सीएम योगी ने बाल स्वरूप कान्हा को तिलक लगाया.
सीएम योगी ने दी जन्माष्टमी की बधाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज पावन जन्माष्टमी का शुभ आयोजन है। मैं इस अवसर पर देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी निवास करते हैं और हमारे कान्हा के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं उन सबको मैं आज के पावन तिथि की बधाई देता हूं…हमारी सरकार ने तय किया कि हम लोग मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड को तीर्थ के रूप में उसकी पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल करेंगे.”















Leave a Reply