सीतापुर के तालाब में डूबी कार में मिली तीन दोस्तों की लाश, बहराइच जाने के लिए निकले थे तीनों

Spread the love

UP के सीतापुर में सोमवार देर रात तालाब में डूबी आल्टो कार में 3 कारोबारियों के शव मिले. ड्यूटी से घर लौट रहे कुछ ग्रामीणों को तालाब में कुछ तैरता दिखा. टॉर्च जलाई तो कार की छत दिखाई दी. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई तो 2 शव आगे और एक पीछे की सीट पर था. शवों के पास से मिले डॉक्यूमेंट से उनकी पहचान राकेश चौरसिया (50), सतीश निर्मल (40) और रामेंद्र सिंह (62) के रूप में हुई.

पुलिस ने परिजनों से बात की तो पता चला कि बहराइच में राकेश के बेटे का एक्सीडेंट हुआ था. उसे देखने वो 2 दोस्तों के साथ बहराइच रवाना हुए थे. वापस आते वक्त परिवार से बात हुई, फिर कोई संपर्क नहीं हुआ.

घटना जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव की है. प्रभारी निरीक्षक अतुल चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. CCTV खंगाले जा रह हैं। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार सिधौली के सिद्धेश्वरनगर निवासी राकेश चौरसिया के बेटे मोहन का बहराइच में रविवार को एक्सीडेंट हो गया था. रविवार देर शाम वह अपने दोस्त पड़ोसी रामेन्द्र सिंह और सिधौली के नरोत्तम नगर निवासी सतीश निर्मल के साथ कार से बहराइच के लिए निकले थे. इसके बाद तीनों लोग घर लौट कर नहीं आए. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला. कई बार प्रयास के बाद भी मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया था. सिद्धेश्वरनगर निवासी शोभित सिंह ने सोमवार को सिधौली थाने पर तहरीर दी थी कि उनके पिता रामेंद्र सिंह को पड़ोसी राकेश और सतीश नर्मिल के अपने साथ बहराइच ले गये थे. इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है.

तालाब में डूबी मिली कार: पुलिस और परिवार वालों ने तीनों की खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान सोमवार शाम करीब चार बजे सिधौली से बिसवां रोड पर कंदुनी के पास एक फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में कार कैद नजर आई. देर रात कमलापुर के पंचपीर स्थित तालाब में एक कार डूबी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला. कार में ही राकेश, रामेन्द्र और सतीश मृत पड़े थे. सूचना पर कुछ ही देर में तीनों परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. शव देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *