सपा से निकाले जाने के बाद पहली बार CM योगी से मिलीं पूजा पाल, सियासी हलचल तेज

Spread the love

समाजवादी  पार्टी से निष्कासित होने के बाद यूपी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं. बीते कुछ समय से पूजा पाल लगातार योगी सरकार की जमकर तारीफ कर रही हैं. हाल ही में विधानसभा विजन 2047 कार्यक्रम में भी उन्होंने मुख्यमंत्री की खुलकर सराहना की थी.

सपा से निष्कासन के बाद विधायक पूजा पाल ने मीडिया से कहा कि वह पहले एक पीड़ित हैं और बाद में विधायक बनीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ उन्होंने किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं की, बल्कि इसलिए की क्योंकि अतीक अहमद के मामले में मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई. पूजा पाल ने आगे कहा कि मैं खुद इस मामले में पीड़ित हूं, इसलिए इस पर बोलना चाहिए था. मैंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक अहमद से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *