जमीन कब्जाने वालों पर त्वरित सख्त कार्रवाई करें, गोरखपुर में जनता दर्शन में बोले CM योगी

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान कई जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबके जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है. किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

जनता दर्शन में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी गरीब की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए. जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कानून सम्मत कड़ा एक्शन लिया जाए.

सोमवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर किया गया था. यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

उधर, लखनऊ के बंथरा स्थित उप्र. स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में सोमवार से तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर सीएम 75 जिलों के लिये तकनीकी युक्त फोरेंसिक वैन का हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे. सम्मेलन में देश विदेश के शैक्षणिक संस्थानों से आने वाले विषय विशेषज्ञ साइबर-कानून पर व्याख्यान देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *