UP के बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव के मांजरा मढैया खुर्द निवासी युवक ने दुकान में निकले सांप को पकड़ लिया और अपने साथ ले गया. रास्ते में सांप ने युवक को डस लिया। सर्पदंश से युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने जिंदा होने के आस में युवक का शव नहर के पानी में डाल दिया. लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं.
ऊंचागांव के मांजरा मड़ैया खुर्द निवासी धीरज (30 वर्ष) पुत्र भोलू सोमवार की देर शाम को बाजार से सामान लेने के लिए गया था. ग्रामीणों ने बताया कि जब धीरज बाजार से लौट रहा था तभी कस्बे की एक दुकान में सांप निकल आया. जिसको देखकर दुकानदारों की भीड़ एकत्र हो गई. धीरज ने मौके पर एकत्र भीड़ को अलग करते हुए सांप को पकड़ लिया और अपने साथ ले गया. ग्रामीणों ने बताया कि धीरज को रास्ते में सांप ने डस लिया. इसके बाद धीरज घर जाकर खाना खाने के बाद सो गया. आधी रात के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को सांप के डसने की जानकारी हुई. हालत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए ऊंचागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है.
नहर में शव को उतरा रहे परिजन मृत घोषित करने के बाद परिजन युवक का जहर उतारने और जिंदा होने की आस को लेकर कस्बे के बीच होकर गुजर रही नहर में शव के पैर में रस्सी बांधकर पानी में उतरा रहे हैं. परिजनों को आस है कि वह जीवित हो सकता है.















Leave a Reply