कानपुर के फाइव स्टार होटल लैंडमार्क में लगे फ्रीजर में करंट की चपेट में आकर वहां काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई. कोतवाली क्षेत्र में स्थित नामचीन होटल लैंडमार्क में फ्रीजर में उतरे करंट की चपेट में आकर छावनी के गोला घाट निवासी विजय कुमार के बेटे सुमित (22) की मौत हो गई. वह होटल में पिछले दो महीने से काम कर रहा था.
परिजनों के मुताबिक मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद बुधवार तड़के चार बजे उन लोगों को सूचना दी गई. इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और युवक को उर्सला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मां रानी ने होटल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे होटल के अधिकारी आक्रोशित परिजनों ने समझाने में जुटे हैं.
परिजनों ने बताया कि बुधवार तड़के होटल में काम करने के दौरान फ्रीजर में करंट उतरने से सुमित उसकी चपेट में आ गया. जिस पर साथी कर्मचारी उसे लेकर उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पहले भी
करंट की चपेट में आ चुका था पहले: मृतक का भाई बेटे के मौत की खबर सुनकर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने होटल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. मृतक के ममेरे भाई शुभम ने बताया कि उसने ही विजय को ढाई महीने पहले नौकरी पर लगवाया था. शुभम ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे में करंट लगा था, जिसकी जानकारी मैनेजमेंट को दी थी, लेकिन मैनेजमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की.
10 हजार प्रतिमाह में देने का मिला आश्वासन: परिजन 7 लाख मुआवजा और 10 हजार प्रतिमाह आर्थिक मदद की मांग करने लगे. कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि होटल मैनेजमेंट ने दो लाख की मदद व 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने का आश्वासन दिया है. शव का डबकेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया है.
















Leave a Reply