पूर्व सीएम कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई लेकिन सीएम योगी की मौजूदगी में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र नाराज हो गए.
दरअसल, कलराज मिश्र भाषण दे रहे थे, तभी मंच संचालक आत्म प्रकाश मिश्र ने उन्हें एक पर्ची थमाई. पर्ची देखकर वे नाराज हो गए. गुस्से में पीछे मुड़कर उन्होंने देखा. पूछा- ये किसने दिया? कल्याण सिंह के साथ जिस तरह से मेरे संबंध रहे हैं, मैं अपने को बोलने से रोक नहीं पाऊंगा. मुझे रोकने के लिए मत सोचना. फिर उन्होंने अपना भाषण पूरा किया.
योगी बोले- राम जन्मभूमि के लिए बाबूजी ने सरकार का त्याग किया: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को नमन करने के साथ अपना संबोधन शुरू किया. उन्होंने कहा, बाबूजी ने अपने आदर्शों की छाप सभी पर छोड़ी है. जब बाबूजी स्वास्थ्य मंत्री रहे, तब स्वास्थ्य सेवाएं कैसी होनी चाहिए, यह करके उन्होंने दिखाया. बाबूजी ने यूपी में कानून का राज स्थापित किया. वे एक दक्ष प्रशासक थे.
सीएम ने कहा, बाबूजी जो बोले थे वह आज भी याद है, उन्होंने कहा था कि ढांचा के गिराने की जिम्मेदारी मैं ले रहा हूं. उन्होंने रामभक्तों को नुकसान नहीं होने दिया. राम जन्मभूमि के लिए अपनी सरकार का त्याग कर दिया था. कांग्रेस ने कल्याणजी की सरकार गिरा दी थी.
सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा: उन्होंने कहा, जब इनकी सरकार होती थी, तो त्योहार पर दंगों का ग्रहण लग जाता था. मोदी जी के नेतृत्व में तुष्टीकरण नहीं संतुष्टि करण है. भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटा करके आतंकवाद का खात्मा किया. पहले घोषणाएं बहुत होती थीं, पर अब उसका मूर्त रूप देखने को मिल रहा है. पिछले साढ़े आठ वर्ष में प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है. अब तो चुनाव आयोग को भी धमकी दी जा रही है.
सीएम योगी ने कहा, यूपी में पिछले साढ़े आठ साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में बाबूजी की आधारशिला पर डबल इंजन की सरकार चल रही है.















Leave a Reply