कानपुर की पनकी पुलिस ने 14 साल के छात्र की किडनैपिंग और मर्डर केस का शुक्रवार को खुलासा कर दिया. हत्यारोपी की बहन और मृतक के बीच प्रेम संबंध थे, मना करने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद नहीं किया था. इस वजह से हत्यारोपी ने बहन के प्रेमी नाबालिग छात्र की अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मर्डर कर दिया. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के बाद तीनों आरोपी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया.

मृतक कुलदीप निषाद (15) बहन से आखिरी बार राखी बंधवाते हुए.
दोस्तों को बुलाकर कार से अगवा किया फिर गला घोंटकर मारा: डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 12 अगस्त को गंगागंज पनकी महाकालेश्वर प्रसाद मंदिर के पास रहने वाले प्रदीप निषाद ने अपने छोटे भाई कुलदीप निषाद (15) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुलदीप पनकी के कैंब्रिज चौराहा पर पानीपूरी का ठेला लगाता था. देर रात ठेला लगाने के बाद घर लौट रहा था, इस दौरान कार सवारों ने उसको अगवा कर दिया और हत्या करने के बाद उसका शव कानपुर देहात के शिवली में शव फेंक दिया था.
पुलिस ने जांच शुरू की तो कार सवार उसे गाड़ी में खींचते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे. इसी सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की गई तो कार नंबर सामने आया. इसी नंबर के आधार पर मुख्य हत्यारोपी फर्रुखाबाद के कोला सोता थाना क्षेत्र अमृतपुर का मूल निवासी जो मौजूदा समय में पनकी नारायण चौराहा पर किराए का कमरा लेकर रहने वाले पवन कुमार को अरेस्ट कर लिया. इससे पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल उसके दो दोस्त हरदो हैंसर बाजार थाना घनघटा संतकबीर नगर निवासी नवीन कुमार और फर्रुखाबाद के ही राजपुर थाना अमृतपुर निवासी कौशल कुशवाहा को भी अरेस्ट कर लिया.
मुख्य हत्यारोपी पवन ने बताया कि उसकी छोटी बहन पनकी आती-जाती थी। इस दौरान मृतक कुलदीप निषाद के ठेले पर पानीपूरी खाने के दौरान दोस्ती हो गई और फिर दोनों के बीच प्रेम हो गया. कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने तो कुलदीप की हत्या की साजिश रची. इसके बाद गाजियाबाद मे मौजूदा समय में वेटर की नौकरी करने वाले दोस्त नवीन कुमार उर्फ भूलन और कौशल कुशवाहा की मदद से कार से अगवा करने के बाद हत्या करके शव को कानपुर देहात के शिवली में फेंक दिया था.

इसी CCTV फुटेज से पुलिस अभियुक्तों तक पहुंच पायी.
पूछताछ के दौरान पवन ने बताया कि उसकी बहन अक्सर कानपुर आती थी तो पनकी में मृतक कुलदीप निषाद के ठेले पर पानीपूरी खाती थी. इस दौरान कुलदीप और मेरी छोटी बहन के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई. इस बात को लेकर मैंने कई बार विरोध किया और कहा कि कुलदीप मेरी बहन को कॉल करना बंद कर दो. इस पर कुलदीप उल्टा ही मुझसे कहता था कि मुझसे क्यों कह रहे हो अपनी बहन को ही रोक लो. इतना ही नहीं कुलदीप ने यह भी कहा था कि मैं शादी तो तुम्हारी बहन से ही करूंगा, रोक कर दिखाओ. बस इसी बात की खुन्नस को लेकर मर्डर की साजिश रची और अपने दो दोस्तों को गाजियाबाद से बुलाकर कार से अगवा किया और हत्याकांड को अंजाम दिया.
मृतक के भाई ने उठाया खुलासे पर सवाल: मृतक के भाई ने खुलासे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके भाई की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई यह बात उनके गले नहीं उतर रही है. पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कुछ है जिस छिपा रही या फिर किसी आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा खुलासा किया है क्यों कि पुलिस अभी तक कोई ऐसा साक्ष्य नहीं दिखा सकी है, जिससे यह साबित हो सके कि मेरे भाई का पवन की बहन से प्रेम संबंध था. प्रदीप ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
















Leave a Reply