BJP विधायक महेश त्रिवेदी बोले- ‘हमको सैलरी-फंड में 10% कमीशन मिल रहा’

Spread the love

कानपुर में किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं के सामने कमीशनखोरी की पोल पट्‌टी खोल कर रख दी. उन्होंने कहा, ‘हम लोगों को सैलरी मिल रही। विधायक निधि में भी 10 फीसदी कमीशन मिल रहा है।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- तुम लोगों को कुछ भी नहीं मिल रहा है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को PM मोदी का 75वां जन्मदिवस है. भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है. इसी सिलसिले में 11 सितंबर को कानपुर के BJP ऑफिस में बैठक हो रही थी. विधायक महेश त्रिवेदी भी आए थे। इसी बैठक में महेश त्रिवेदी ने विधायकों की कमीशनखोरी का खुलासा किया.

विधायक का 37 सेकेंड का वीडियो वायरल सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. विधायक के फेसबुक पेज से वीडियो को हटा दिया गया है.

आप लोग घरों में तलवार रखें: विधायक महेश त्रिवेदी केवल कमीशन की बात तक ही नहीं रुके. उन्होंने कहा, अपनी सुरक्षा के लिए हिंदुओं को अपने घरों में तलवार रखनी चाहिए. हिंदुओं से अच्छा तो जानवर है, क्योंकि वह कम से कम अपने बचाव में सींग तो लगाता है, हिंदू तो वह भी नहीं करता.

कांग्रेस ने कहा- विधायक ने खुलेआम स्वीकार किया: विधायक के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा को घेरा है. उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ये कानपुर के किदवई नगर विधानसभा से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी हैं, जो खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें दस परसेंट कमीशन मिलता है.

पहले भी महेश त्रिवेदी दे चुके कन्ट्रोवर्सी वाले बयान: BJP विधायक की अफसर को धमकी…मुर्गा बना दूंगा 9 सितंबर 2024 को कानपुर में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने प्राइवेट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से लेकर सीईओ तक को धमकाया था. कहा- तुम्हें मुर्गा बना दूंगा. पब्लिक के सामने ही कान पकड़वाकर जूते की माला पहना दूंगा. आपको लज्जा नहीं आती है। क्या आप सिर्फ मौत के सौदागर हैं. दिल्ली की जगह कानपुर में होते तो सीधा कर देता. सुधर जाओ….

दरअसल, बारिश से जूही-खलवा अंडरपास ​​​​​​के नीचे पानी भर गया है. इसके चलते 3 दिनों से रास्ता बंद है. जलकल विभाग ने पानी निकालने का ठेका KRMPL कंपनी को दिया है, लेकिन मोटर खराब होने की वजह से कंपनी ने पानी नहीं निकलवाया. इसका पता चलते ही किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. फिर जल निगम के दफ्तर पहुंच गए. यहां चीफ इंजीनियर एसके सिंह और एक्सईएन राम निवास से खामी का कारण पूछा.

रेड टी-शर्ट में कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर प्रणव राय हैं. वह चुपचाप विधायक की बात सुनते रहे. पहले कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हड़काया इसके बाद विधायक ने प्रोजेक्ट मैनेजर प्रणव राय को बुलवाया. उन्हें सामने वाली कुर्सी पर बैठाया और पूछा- हमारी प्रॉब्लम आप नहीं ठीक करेंगे? तभी बगल में बैठे चीफ इंजीनियर कहते हैं कि ये हां-हां करते हैं. ये नहीं बताते कि ये हमारे साथ हैं. ये बताएंगे तो इनको दिक्कत हो जाएगी. इस पर विधायक ने कहा- अब तुम्हारे साथ कुछ किया जाए, तब जागोगे क्या? हम कुछ करेंगे नहीं, तुम्हें पब्लिक के सामने ले जाऊंगा. वहीं कान पकड़कर मुर्गा बनवाएंगे, फोटो खिंचवाएंगे और जूतों की माला पहनाएंगे. इसके बाद चीफ इंजीनियर एसके सिंह ने फिर कहा- इनको डंडा ही डंडा मारा जाएगा। निशान न दिखे, सिर्फ दर्द हो। प्रोजेक्ट मैनेजर यह सब चुपचाप सुनता रहा. इसके बाद विधायक ने दिल्ली में बैठे कंपनी के सीईओ राजीव अग्रवाल को फोन लगा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *