कानपुर देहात में यमुना नदी में नहाने गईं दो सगी बहनें डूबीं, एक का शव मिला

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर
कानपुर देहात में अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर बांगर गांव की बहनें बुधवार को झेंझी का विसर्जन करने के लिए यमुना नदी के घाट पर गईं थीं. झेंझी विसर्जन के बाद स्नान करते वक्त सेनापति की बेटी रागिनी (15) डूबने लगी. रागिनी को डूबते देख उसकी बड़ी बहन प्रांशी (18) ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई की ओर पहुंच जाने से दोनों डूब गईं.

स्थानीय गोताखोरों ने रागिनी देवी को यमुना नदी से मृत निकाला, प्रांशी की नहीं मिलीं अभी तक लाश, मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह, तहसीलदार सिकंदरा संतोष यादव पुलिस बल के साथ मौजूद है.

साथ गई लड़कियों ने दोनों बहनों के डूबने की जानकारी गांव में लोगों को दी. इससे घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची एसडीएम सिकंदरा, सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू करवाई. गोताखोरों को रागिनी का शव नदी से बरामद कर लिया है, जबकि प्रांशी की तलाश अभी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *