कानपुर में नगर निगम का सदन बुधवार दोपहर 1 बजे शुरू हो गया. सदन में जैसे ही चर्चा शुरू हुई बढ़े हुए हाउस टैक्स को लेकर पार्षद एकजुट नजर आए. हाजी सुहेल कांग्रेस पार्षद ने शुरुआत की तो बीजेपी के नवीन पंडित ने भी बढ़े हुए हाउस टैक्स पर एतराज जताया. वहीं सपा पार्षद ने कहा- हमारे परिवार का ही बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है.

बीजेपी पार्षद धीरेंद्र त्रिपाठी, ‘धीरू’ ने कहा- यह व्यवस्था तानाशाही व्यवस्था जैसी है. महापौर से अपील की अधिकारियों से कहकर इस व्यवस्था का निस्तारण कराया जाए. 2022 से बढ़ाकर लगाए गए हाउस टैक्स और ब्याज को लेकर चर्चा की मांग की है। सदन की नई तारीख आते ही पार्षदों ने महापौर के नाम गृहकर पत्र भेजकर जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए अलग से समय मांगा है.

पार्षदों ने हाउस टैक्स को लेकर मुद्दा उठाया. सदन शुरू होते ही हाउस टैक्स में गड़बड़ी को लेकर पार्षदों का हंगामा महापौर ने इससे पहले 23 सितंबर को सदन बुलाया था. बजट पास करने के लिए चर्चा शुरू हुई तो पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने गृहकर को लेकर हंगामा छेड़ दिया. इस बीच महापौर की तबीयत खराब होने की वजह से सदन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. जब दूसरा दिन आया तो फिर से महापौर कार्यालय से पार्षदों को बताया गया कि अपरिहार्यकारणों से सदन स्थगित कर दिया गया. अब महापौर ने एक बार फिर से सदन बुलाया है.

बुधवार 8 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्रवाई शुरू कर दी गई. सदन शुरू होते ही पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने एकजुट होकर फिर से हाउस टैक्स में गड़बड़ी को लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया. वर्ष 2022 से बढ़ाकर लगाए गए हाउस टैक्स व डिमांड नोटिसों पर वर्ष 2022 से वसूले जाने वाले ब्याज पर भी रोक लगाए जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं वर्ष 2022 से बढ़ाए गए हाउस टैक्स व ब्याज के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से अनियमितता पर पार्षदों ने अपने-अपने सवालों की बौछार शुरू कर दी है. इससे सदन शुरू होते ही हंगामा खड़ा हो गया है.
















Leave a Reply