लखनऊ में BSP की महारैली, मायावती के साथ मंच पर दिखेंगे ये चेहरे, भारी संख्या में कार्यकर्ता

Spread the love

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपनी संगठनात्मक शक्ति और दलित समुदाय के बीच अपने प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है. काशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजन किया जा रहा है. मंच से मायावती ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश से 5 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. मायावती 3 घंटे मंच पर  मौजूद रहेंगी.  रैली से पहले ही स्वर्गीय कांशीराम की पुण्य तिथि पर होने वाली रैली के लिए बसपा समर्थक पूरे जोश में हैं. बसपा रैली को लेकर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है.

कांशीराम की 19वें परिनिर्वाण दिवस पर शक्ति प्रदर्शन बसपा संस्थापक कांशीराम की 19वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर मायावती न सिर्फ शक्ति प्रदर्शन करेंगी, बल्कि सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलाएंगी.

कहां हो रहा कार्यक्रम यह कार्यक्रम: लखनऊ स्थित पुरानी जेल रोड पर बने बीएसपी स्मारक स्थल पर सुबह 9 बजे से शुरू होगा. बीएसपी चीफ मायावती इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. वह सर्वप्रथम कांशीराम जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. फिर इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी. इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से बसपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.

मायावती के साथ मंच पर दिखाई देंगे ये चेहरे: इस बार मायावती मंच पर अकेले  नहीं दिखेंगी. उनके भाई आनंद कुमार, भतीजा आकाश आनंद के साथ-साथ वरिष्ठ नेता सतीश चंद्रा मिश्रा, उमाशंकर सिंह भी मंच पर मौजूद रहेंगे. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मंच से मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद को नेतृत्व की भूमिका में आगे कर सकती हैं.

चुनावी रणनीति के साथ शक्ति का प्रदर्शन: यह रैली बीएसपी के लिए केवल स्मृति सभा नहीं, बल्कि राजनीतिक वापसी का प्रतीक है. हाल के सालों में पार्टी को चुनावी झटके लगे हैं, लेकिन मायावती का मानना है कि कांशीराम के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी फिर से सत्ता की कमान संभाल सकती है. यह विशाल रैली उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी की बिखरी हुई ऊर्जा को दोबारा एकजुट करने के एक बड़े प्रयास के रूप में देखी जा रही है. इस आयोजन के जरिए मायावती यह कहने कहने की कोशिश करेंगी कि निरंतर चुनावी पराजयों के बावजूद न तो वह और न ही उनकी पार्टी कमजोर हुई है, बल्कि आज भी एक मजबूत ताकत के रूप में खड़ी है

देशभर से जुटे BSP कार्यकर्ता: इस महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं. रैली के लिए समर्थक पूरे जोश में हैं. रैली में शामिल होने के लिए देशभर के बसपा समर्थक बुधवार सुबह से ही लखनऊ पहुंचने लगे थे. लखनऊ पहुंचने वालों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से भी आए समर्थक आए हैं.  इनमें महिलाओं और काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *