अयोध्या में एक बार फिर विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया। घर का मलब दूर-दूर तक बिखर गया। धमाके की गूंज कई मीटर तक लोगों को सुनाई दीं। चार दिन बाद हुए दूसरे धमाके से एका-एक लोग सहम गए। घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पृथम दृष्टया विस्फोट पटाखा से होना बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव में पारस नाथ का मकान है। गुरुवार की शाम को अचानक से इनके मकान में धमाका हो गया। घटना के समय पारस नाथ के अलावा तीन अन्य लोग भी इनके मकान में मौजूद थे। मकान में विस्फोट के बाद पूरा मकान जमींदोज हो गया। सभी मलबे में दब गए। पारसनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल तीन अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।

दूर-दूर तक बिखरा मलबा: धमाके से मकान का मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। अपने-अपने घरों में बैठे पड़ोसी भी सहम गए। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत बचाव कार्य शुरू किया। प्रथम दृष्टया पुलिस मकान में पटाखा फैक्ट्री संचालित होना बता रही है। पुलिस के अनुसार मकान में बड़ी मात्रा में बारूद रहा होगा, जिसके कारण इतना भीषण विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पत्नी और मां को पहले ही खो चुका था पारसनाथ: अयोध्या में गुरुवार की शाम मकान में हुए विस्फोट में पारसनाथ नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। जिस मकान में विस्फोट हुआ वह पारसनाथ का था। 2023 में भी पारसनाथ के घर में विस्फोट हुआ, जिसमें उनकी पत्नी और मां की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद भी पारसनाथ ने सबक नहीं लिया और गुरुवार को हुए हादसे में उनकी भी जान चली गई।

चार दिन पहले धमाके से ढही छत से एक की हुई थी मौत: चार दिन पहले कोतवाली बीकापुर क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ माफी चतुर्थ पटेल नगर वार्ड नंबर 11 में एक मकान की छत जोरदार धमाके के साथ ढह गई थी। मकान के मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल भी हुए थे।















Leave a Reply