सियासी गलियारे में इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह खूब सुर्खियों में है. उनके चुनाव लड़ने के भी दावे किए जा रहे थे. जिसे पवन सिंह ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. पवन सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
बड़े नेताओं से मिले थे पवन सिंह: पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स के अकांउट पर पोस्ट कर लिखा है कि मैं अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा. आपको बता दें, पिछले महीने पवन सिंह ने बीजेपी के दिग्गजों से मुलाकात की थी. इसके साथ ही वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी मिले थे. इसी वजह से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज थी.
लोकसभा चुनाव में लगे थे आरोप: वैसे तो पवन सिंह चुनाव लड़ने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में मुखर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है. आपको बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनावी मैदान में उतारा था. हालांकि, बाद में पार्टी ने उन पर आरोप लगने के बाद चुनावी मैदान से हटने के लिए दबाव बना दिया था. आरोप था कि उनके संगीत वीडियो और गीतों में बंगाली महिलाओं को अभद्र तरीके से दिखाया गया है.
निर्दलीय लड़ा था लोकसभा चुनाव: जब पार्टी ने बिहार से टिकट नहीं दिया तो पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गए थे. फिर उच्च जातियों का एक वर्ग, खासकर राजपूत, उनके समर्थन में एकजुट हो गया था. इसके चलते इलाके का कुशवाह समाज नाराज हो गया था. जिसका खामियाजा बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग को कुछ सीटों पर उठाना पड़ा था. काराकाट लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे और इस सीट पर भाकपा (माले) ने बाजी मार ली.















Leave a Reply