समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं. पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात करने रामपुर पहुंचे थे. अब बसपा में जाने की अटकलों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने आजम खान से मुलाकात कर सियासी हलचल बढ़ा दी है. स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे. करीब डेढ़ घंटे दोनों नेताओं में बंद कमरे में मुलाकात हुई. इसके बाद सियासी अटकलें लगनी शुरू हो गईं.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने आजम से की मुलाकात: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा नेता आजम खान से ऐसे समय में मुलाकात की है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार नए समीकरण बन और बिगड़ते दिख रहे हैं. दोनों नेता यूपी की राजनीत में खास प्रभाव डालते हैं. ऐसे में इनकी मुलाकात अहम मानी जा रही है. हालांकि, कुछ लोग इसे औपचारिक मुलाकात कह रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात के बारे में मीडिया से कुछ भी नहीं कहा है.
बंद कमरे में 1.5 घंटे चली बैठक: सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद अब्दुल्ला आजम स्वामी प्रसाद मौर्य को घर के अंदर लेकर चले गए. आजम खान ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसके बाद आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच करीब बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई. आजम खान ने कहा कि हमारे पुराने साथी हैं. राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन रिश्तों में दूरी नहीं होनी चाहिए. मुलाकात महज शिष्टाचार भेंट थी.
मौजूदा स्थिति पर की चर्चा वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं आजम साहब से मिलने आया था. वे प्रदेश की राजनीति के बड़े नेता हैं. हमने देश और प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है. हालांकि, दोनों नेताओं ने बातचीत के मुद्दे को सार्वजनिक नहीं किया. बता दें कि पिछले दिनों ही जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर उनके घर पहुंचे थे.















Leave a Reply