UP के पूर्व IG अमिताभ ठाकुर को ट्रेन से उठा लिया गया है. वह दिल्ली जा रहे थे. शाहजहांपुर में सादे कपड़ों में आधी रात कुछ लोग ट्रेन में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए. पहले खबर आई कि अमिताभ को किडनैप किया गया है.
ताजा जानकारी के अनुसार अमिताभ ठाकुर को लेकर लखनऊ पुलिस देवरिया पहुंची है. बुधवार की सुबह अमिताभ ठाकुर के देवरिया पहुंचने पर पुलिस ने यहां कोतवाली में करीब एक घंटे तक उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद पुलिस उन्हें यहां से लेकर किसी दूसरी जगह चली गई. फिलहाल जिले के पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
हालांकि बाद में पत्नी नूतन ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने कॉल किया और कहा- हमने उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी का X अकाउंट भी सस्पेंड करा दिया है. मामला 26 साल पुराना है. उस समय अमिताभ देवरिया SP थे. आरोप है कि फर्जी डॉक्यूमेंट्स से उनकी पत्नी ने देवरिया के औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट लिया. बाद में उसे बेचकर फायदा कमाया. SP होने के बाद भी अमिताभ ने एक्शन नहीं लिया, बल्कि साथ दिया. इस मामले में 3 महीने पहले लखनऊ में अमिताभ के खिलाफ केस दर्ज हुआ. इसके बाद पुलिस ने केस को लखनऊ से देवरिया ट्रांसफर कर दिया. पुलिस के मुताबिक, अमिताभ जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया.
पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया कि ट्रेन शाहजहांपुर पहुंची थी तभी कुछ लोग ट्रेन में आए और उन्हें उठा ले गए. मैंने कॉल करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई. उनका मोबाइल ऑन था.” उन्होंने बताया, “रात 1.50 बजे की घटना थी. फोन पर बातचीत नहीं हो पाई. ऐसा लग रहा था कि जैसे उनको कोई खींच रहा हो. फिर गाड़ी की आवाज आई. इसके बाद फोन बंद हो गया.
मैंने रेलवे और RPF में शिकायत की. शाहजहांपुर SSP को कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा. बाद में SSP के PRO ने कहा- मैं पता करके बताता हूं. आज सुबह 9.40 बजे तालकटोरा थाने से SHO ने कॉल की. उन्होंने बताया कि पति को देवरिया ले जाया जा रहा है.” ‘FIR जबरन दर्ज कराई, जल्द ही सबूत दूंगी’ नूतन ठाकुर ने कहा- 26 साल पुराना मामला सामान्य सिविल विवाद को अब जबरदस्ती आपराधिक केस में बदला जा रहा है. यह FIR जबरन दर्ज कराई गई. वे जल्द ही सबूत पेश करेंगी और खुद को निर्दोष साबित करूंगी.















Leave a Reply