विंग कमांडर के ससुर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, रीजेंसी में भर्ती

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने खुद को गोली मार ली. बुधवार दोपहर घर में उन्होंने सुसाइड की कोशिश की. गोली सिर को छूते हुए निकल गई. गोली की आवाज सुनकर घर में काम कर रहा नौकर कमरे में पहुंचा तो बुजुर्ग के हाथ में लाइसेंसी रिवाल्वर फंसी देखी.

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले 73 साल के सत्येंद्र कुमार गुप्ता की सोनालिका ट्रैक्टर की साल 2002 में एजेंसी थी. भतीजे आनंद गुप्ता ने बताया- पत्नी सरला की कोरोना में मौत हो चुकी थी. पत्नी की मौत के बाद से सत्येंद्र घर में अकेले रहते थे. इनकी दो बेटियां रूबी और प्रीति हैं. रूबी की फिरोजाबाद में शादी हुई है, जबकि प्रीति इस समय दिल्ली में रह रही हैं। प्रीति के पति एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं.

पुलिस परिवार और नौकर से पूछताछ कर रही है. ऊपर के कमरे में गोली मारी घर में काम करने वाले नौकर अजीत ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मैं सफाई का काम कर रहा था. तभी ऊपर के कमरे से गोली चलने की आवाज आई. मैं कमरे में पहुंचा तो देखा कि गोली मालिक सत्येंद्र की कनपटी में छूते हुए निकली थी. कनपटी से खून बह रहा था. कमरे में बाला हनुमान जी की फोटो पड़ी थी, जबकि उनके हाथ में रिवाल्वर फंसी थी.

नौकर ने घटना की जानकारी पुलिस और उनकी बेटी को दी. इसके बाद नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची. सत्येंद्र को सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है. नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया- वृद्ध ने मानसिक तनाव के कारण खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. उनका रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *