मथुरा में आग का तांडव: यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 7 बसें और 3 कारें, 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Spread the love

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक के बाद एक 7 बसें और तीन कारें घने कोहरे की वजह से आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी गाड़ियों में आग भड़क उठी. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई. 25 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना पर क्या बोले मथुरा एसएसपी? घटनास्थल पर पहुंचे मथुरा एसएसपी का कहना है कि यह घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खड़ेहरा के पास माइल स्टोन 127 के पास हुई है. सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां पहुंची. इसके साथ ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई. फिर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

घटना पर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी? उन बसों में सवार यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए अन्य गाड़ियों की व्यवस्था की गई. घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आठ बसें और तीन छोटी कारें आपस में टकरा गई. जिससे कई यात्री वाहनों में फंस गए. जबकि कई यात्री नीचे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. अंदर फंसे गई यात्रियों की जलकर मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी. फिर बिना देरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. फिर राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया. हादसे के बाद बस से कूदकर बच निकले एक यात्री ने बताया कि कोहरा घना था और कुछ दिख नहीं रहा था. जिसकी वजह से आठ बसें और करीब तीन कारें आपस में टकरा गई. हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई और पांच से ज्यादा लोग अंदर ही जल गए. जबकि कई लोग घायल हो गए.

मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान: इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *