कानपुर में 20 लाख रुपए के लालच में किडनैप करने वाला खुद अस्पताल पहुंच गया

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में 20 लाख रुपए के लालच में किडनैप करने वाला खुद अस्पताल पहुंच गया. दरअसल किडनैपर को पकड़ने जब पुलिस पहुंची तो वह भागने के लिए छत से कूद गया और हाथ-पैर तोड़वा बैठा अब उसका कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अबुसार कानपुर के बर्रा में आरोपी मोनू सचान पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पिस्टल के बल पर अगवा करने और रातभर कमरे में बंद कर मारने पीटने का आरोप है. पीड़ित परिजनों का कहना है कि किडनैपर्स उससे 40 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे 20 लाख वह दे चुका था बाकी के पैसों के लिए वे उसे उठा ले गए थे.

कमरे में बंद कर मारने के बाद पिस्टल देकर सुसाइड करने को कह रहे थे युवक किसी तरह उनकी चंगुल से भागा और घर आकर परिजन को सारी आपबीती सुनाई. मां ने पुलिस में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया घटना 7 दिसंबर की बर्रा थानाक्षेत्र की है.

गुजैनी के वैष्णवी विहार में प्रियांशू सचान बर्रा में मैगी प्वाइंट पर चाय पी रहा था तभी 12 से अधिक मुकदमों में नामजद घाटमपुर का रहने वाला अपराधी मोनू सचान वहां पहुंचा और उसको पिस्टल लगाकर बाइक पर बैठा लिया और कहा कि तुमसे 40 लाख वसूल करने थे. तुमने 20 लाख रुपए ही दिए हैं बाकी की एक घंटे में व्यवस्था करो 20 लाख रुपए देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने प्रियांशू के हाथ में पिस्टल देते हुए कहा कि पैसे दो या फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लो और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की.

वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकला और जान बचाकर घर पहुंचा उसने परिजन को आपबीती सुनाई. जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि मां सुनीता सचान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू सचान, ऋतिक प्रजापति, हर्षित सचान, शिवम सचान उर्फ कंपट, कृष्णा सैनी, आयुष तिवारी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है.

जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह अपनी छत से कूद गया इसके बाद पुलिस ने उसे हाइलाइट अस्पताल में भर्ती कराया है और वहां पर पुलिस करनी तैनात कर दिए गए. आरोपी का पर और हाथ दोनों ही टूट गए हैं. अब उसके सही होते ही पुलिस उसे जेल भेज देगी पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड यही था और अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *