रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नागेश्वर धाम आश्रम का लोकार्पण किया साथ ही मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें विकास कार्यों में समर्पित समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ रहे बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया और मौजूद डॉक्टरों को जनता को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान किए जाने के निर्देश दिए.
वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आईसीसी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बायकॉट के सवाल जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हार सुनिश्चित जानता है खेल से कोई मतलब नहीं रह गया है. पूरी तरह से आतंकवाद पर जूझ रहा. उन्होंने वित्तीय बजट पर सपा वा कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से कोई लेना देना नहीं है. यह केंद्रीय देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला और देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है.
यूपी को दो नए रेल कॉरिडोर मिले हैं लोगों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है और विकास को नई गति मिलेगी.
















Leave a Reply