इनोवा सवार रईसजादे ने मचायी बाजार में भगदड़, राहगीरों को बेखौफ रौंदता चला गया

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर में इनोवा सवार रईसजादे की करतूत से हड़कंप मचा गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक- चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे रईसजादे की लापरवाही भरी करतूत सामने आई. बताया जा रहा है कि इनोवा कार सवार युवक ने तेज़ रफ्तार और बेपरवाही से कई वाहनों को टक्कर मार दी। राह चलते वाहन, खड़ी गाड़ियाँ कोई भी उसकी रफ्तार से बच नहीं पाया.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हैरानी की बात यह है कि वाहनों को रौंदते हुए कार चालक मौके से फरार हो गया. वहीं, कुछ लोग भी घटनास्थल से भागते हुए नज़र आए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *