रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 40 लाख रुपये के 148 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. पुलिस और वन विभाग की टीमें अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड और तस्करी के पूरे रूट की जांच कर रही हैं. जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. टीम ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 148 जीवित कछुए बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है.
पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. संयुक्त टीम ने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की. पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और ट्रेन के जरिए कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे.
इस कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं. बरामद सभी कछुओं को नियमानुसार वन विभाग को सौंप दिया गया है. वहीं, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
















Leave a Reply