रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग से आहत होकर ट्रेन से कट कर जान दे दी । मौत से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर दिया और मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका और उसके घरवालों को बताया और उसके बाद आत्महत्या कर ली।
यह घटना 5 फरवरी की सुबह मलवां और कंसपुर गोगौली रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन स्थित खंभे के बीच की है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय और जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान नयन कैथल (23 वर्ष) पुत्र रमेश कैथल, निवासी ग्राम ममरेजपुर, थाना कल्याणपुर के रूप में हुई। ट्रैन से काटने के बाद शरीर के कई हिस्से हो गए थे। वहीं मृतक की बहन नीरज और पिता रमेश ने लड़की,लड़की के भाई जावेद और उसके पिता असलम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों की मुलाकात कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में हुई थी और लगातार दोनों का मिलना जुलना था और लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी और लड़की के भाई और पिता द्वारा मृतक और उसके परिजनों को लगातार धमकी दी जा रही थी और घटना के एक दिन पूर्व भौतिक ने अपने बैंक खाते से 10 हजार रूपये निकालकर लड़की को देने गया था जहां उसके घरवालों ने उसके साथ मारपीट की गई थी जिसके चोट के निशान उसके पीठ पर थे। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दे कि मृतक का एक मुस्लिम लड़की से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों तीन सालों से रिलेशनशिप में थे,आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया और इस वीडियो में युवक ने मलवां थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका और उसके पिता असलम और भाई जावेद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि “मैं एक लड़की के साथ तीन साल से रिलेशन में था…. प्रेमिका के भाई और पिता ने उसे बहुत प्रताड़ित किया है और मेरे से मेरी प्रेमिका को दूर कर दिया है उसकी शादी जबरजस्ती करा रहे है… मुझे इंसाफ चाहिए और मैं अपनी जान दे रहा हूं इसके जिम्मेदार उसकी प्रेमिका,भाई जावेद और पूरे घर वाले हैं सभी लोगों मेरा बहुत टॉर्चर किया ” मै कुछ नहीं कर पाया सौरी मम्मी पापा”।
















Leave a Reply