अचानक बीच सड़क पर आयी नील गाय बचाने में बाइक से गिरे मां-बेटा, मां की मौत

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर में तेज रफ्तार में माँ के साथ बाइक पर जाते समय अचानक नील गाय बीच सड़क पर आ गई जिसेबचाने में माँ बेटा बाइक सहित सड़क पर गिर गए. हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौजूद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12:बजे पतारी मोड़ के समीप बाइक के सामने अचानक नील गाय आ जाने से बाइक में सवार कृष्णा उम्र 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद तथा पुत्र ललित कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार निवासी भीतरगांव थाना घाटमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई. राहगीरों की मदद से घायल मां बेटे को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में लाया गया जहां चिकित्सक ने मां को देखकर मृत्यु घोषित कर दिया,\. मृत्यु की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वही मामूली रूप से घायल पुत्र ने बिना पुलिस को जानकारी दिए अपनी निजी गाड़ी से माँ के शव को लेकर घर चला गया.

थाना प्रभारी ने बताया हादसे की जानकारी उनके पास नही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *