UP के जालौन जनपद में सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी मनीष गुप्ता की पत्नी मोना देवी चार दिन पहले अपने दो बच्चों पांच वर्षीय वंश और दो वर्षीय अंश के साथ मायके रामगंज, कालपी आई थीं. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोना घरेलू काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान आंगन में खेल रहा अंश खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया और पानी से भरे टब में गिर गया.
काफी देर तक अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाथरूम में पानी से भरे टब में अंश डूबा मिला. परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मनीष गुप्ता दमरास में मुख्य सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.
















Leave a Reply