इटावा के सैफई में शिक्षक ने बच्चे के सिर को बनाया तबला, बीएसए ने किया निलंबित

Spread the love

UP इटावा के सैफई ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली में एक शिक्षक द्वारा छात्र के मुंडे सिर पर हाथ से तबला बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना और इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

बताया गया है कि शिक्षक ने विद्यालय में बच्चों के साथ वीडियो बनाया था। इसमें एक बच्चे का सिर मुंडा हुआ दिखाई दे रहा है. शिक्षक बच्चे के सिर पर हाथों से तबला बजाने की तरह धुन निकालते नजर आ रहे हैं.

मजे की बात शिक्षक ने खुद वीडियो बनवाकर उसे अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था. वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला बेसिक शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया. बीएसए ने प्रथम दृष्टया शिक्षक के कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। विभाग की ओर से मामले की जांच भी कराई जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *